फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मणिकर्णिका घाट ध्वस्त करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी। 
विज्ञापन
आरोप: अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति समेत तमाम मंदिर भी मलबे में दबे
विज्ञापन

महराजगंज। वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करने के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसियों ने पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबाेधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर ने वाराणसी में मणिकर्णिका घाट का सौंदर्यीकरण कराया था। इस सौंदर्यीकरण कार्य को भाजपा सरकार के निर्देश पर 10 जनवरी को ध्वस्त कर दिया गया है। इसके मलबे में माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति सहित तमाम ऐतिहासिक मन्दिर भी दब गए हैं। इस बारे में देवी अहिल्याबाई होलकर चैरिटीज ट्रस्ट, इंदौर ने विरोध दर्ज कराते हुए माता की मूर्ति एवं शिवलिंगों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि इस लापरवाही की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए व मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापना एवं घाटों के सुंदरीकरण का कार्य काशी के धर्माचार्यों एवं काशीवासियों के साथ विचार विमर्श करके किया जाए। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिला मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, डॉक्टर रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, नूर आलम, विजयकांत सिंह, विधिनारायण वर्मा, रमेश चंद श्रीवास्तव, विजयकांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें