भिटौली। इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का 53वां जन्मदिन भिटौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्कूल में केक काटकर मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से देश और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत उम्मीद है। प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए जनहित के मुद्दों पर मजबूती से उठा रही हैं। इस अवसर पर तेज बहादुर पांडेय, शरद कुमार सिंह, गोपाल शाही, इश्तेयाक अहमद, व्यासमुनी सिंह, राधा गुप्ता, रंजन श्रीवास्तव, मनोज प्रसाद, कृतिमान त्रिपाठी, रामबेलास सिंह, मधुमिता सिंह, ममता शुक्ल, रेणुका सिंह, पूनम वर्मा, कुमकुम त्रिपाठी, संध्या चौधरी, संगीता सिंह, शिवबसंत चौधरी, दिनेश वर्मा, कैलाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन मनाया : महराजगंज। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरिया चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, मनरेगा के जिला कोऑर्डिनेटर कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह सहित अन्य लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया।