फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसी लामबंद

Fri, 11 Apr 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निजी स्कूलों पर धन उगाही का आरोप लगाकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मनमानी रोकने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह ने कहा कि नए शिक्षा सत्र के लिए प्रवेश चल रहा है, लेकिन निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं। अभिभावकों से न सिर्फ अधिक फीस वसूली कर प्रवेश दिया जा रहा है बल्कि किताब और ड्रेस तय कमीशन वाली दुकान से खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है।
महंगाई के दौर में इस कदर फीस बढ़ोतरी व अन्य मदों में वसूली के चलते अभिभावक मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की भर्त्सना करती है। राज्यपाल से इस लूटतंत्र पर नियंत्रण के लिए नियमावली बनाकर लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, रामनरायण चौरसिया, विनोद सिंह, संदीप, देवेंद्र, नूर आलम सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपा एसटी मोर्चा ने भी सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। भाजपा एसटी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिसवां बाजार नगर पालिका के निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायत डीआईओएस से की। उन्होंने शिकायती पत्र देकर स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि निजी स्कूल प्रति वर्ष फीस बढ़ाते हैं और पाठ्यक्रम परिवर्तन करते हैं जिसका बोझ अभिभावकों पर पड़ रहा है। शिक्षा माफिया एक ही दुकान पर किताब व परिधान खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों ने निजी स्कूलों की मनमानी नियंत्रित करने की मांग की है। इस मौके पर राजा विश्वकर्मा, मयंक ओझा, राघवेंद्र, मनीष शर्मा, मदन राजभर, राकेश शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें