फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप पर लदा 130 बोरी विदेशी मक्का बरामद

Fri, 11 Apr 2025 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के जवान और नौतनवां पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर विदेशी मक्का बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ जवान गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527 के पास नेपाल से तस्कर विदेशी मक्का लाकर वाहन पर लादने वाले हैं। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर पहुंचे और देखा तो मामला संदिग्ध लगा। जांच करने पर वाहन में लदा तुर्की का 130 बोरी मक्का कुल 3250 किलो पाया गया। पिकअप चालक ने पूछताछ में अपना नाम अशफाक अली, निवासी छितवनिया थाना परसामलिक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें