फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कारगिल शहीद की मूर्ति की स्थापना को लेकर डीएम से मिले कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा को लेकर विवाद
विज्ञापन

महराजगंज। नौतनवा में कारगिल युद्ध के शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप शहीद की मूर्ति स्थापित करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसी पीएनसी के कर्मचारियों ने छपवा तिराहे पर स्थित शहीद की मूर्ति को तोड़कर नीचे फेंक दिया था। शहीद पूरन बहादुर थापा ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
विज्ञापन



कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद बताया कि जिलाधिकारी ने पीएनसी के अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद नौतनवा के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर मूर्ति को संरक्षित करने एवं नई जगह चिह्नित कर स्थापना के निर्देश दिए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक मूर्ति की स्थापना को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मंगलवार को कांग्रेस पार्टी नौतनवा तहसील में धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

कारगिल शहीद की प्रतिमा की बेकद्री पर सीएम को भेजा पत्र
नौतनवा। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा के अपमान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रतिमा को पुनः स्थापित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि छपवा तिराहे के निकट जमीन पर रखी शहीद की प्रतिमा की बेकद्री की जा रही है। भाजपा नेता ने शहीद की प्रतिमा को बिना किसी व्यवस्था के वहां से हटाने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें