फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घायल युवती की हालत में हो रहा सुधार, नहीं दर्ज हो सका बयान

Wed, 17 Jan 2024 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार की देर रात शहर के बलिया नाले के पास अमरुतियां निवासी रुचि पर एक युवक ने धारदार हथियार कई वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर हैं, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। कोतवाली पुलिस बयान लेने पहुंची थी, लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने के कारण बात नहीं हो सकी। आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

शहर में हुई इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना के प्रमुख कारणों के बारे में कयास ही लगाए जा रहे हैं। तहरीर में भी कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, घायल युवती का इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में हो रहा है। वह बयान देने में असमर्थ थी, इससे उनका बयान नहीं लिया जा सका। परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली गई है। घरवालों ने भी कुछ सटीक जानकारी नहीं दी। युवती पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला करने व एससी एसटी के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि युवती का बयान लेने के लिए पुलिस पहुंची थी, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। उसकी सेहत में बेहतर ढंग से सुधार होने के बाद बयान दर्जन किया जाएगा। युवती के पिता से बातचीत की गई है। प्रकरण में पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें