फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्धारित समय में डेटा फीडिंग का कार्य पूरा करें

Fri, 20 Sep 2024 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें की डेटा फीडिंग में कोई त्रुटि न हो और कोई डेटा पोर्टल पर छूटने न पाए, जिससे जनपद की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सभी विभाग सुनिश्चित करें की निर्धारित समय तक डेटा फीडिंग का कार्य पूर्ण हो जाए। उन्होंने बीसीडी और ई ग्रेड वाली परियोजनाओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया।
समीक्षा में बायोमेडिकल उपकरणों के रख रखाव में जनपद के प्रदर्शन में गिरावट पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अंडा उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरुप योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो। विभिन्न परियोजनाओं में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति को सुनिश्चित करें। जिला क्रीड़ा स्टेडियम महराजगंज की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी राम दरश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें