फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पराली जलाने वालों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि

Fri, 20 Sep 2024 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कृषि उद्यान एवं गन्ना सेक्टर की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए पराली जलाने वाले किसानों का सम्मान निधि रोके जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकों से पराली को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के सहयोग से इकट्ठा करके गो सदन भेजा जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि 2021 से 2024 तक 50 हजार से ऊपर अनुदान पर दिए गए कृषि यंत्रों की टीम गठित कर सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का वाट्सएप वेबकास्ट ग्रुप बनाया जाए और सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी शेयर किया जाए। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत कार्य करने वाले कार्यदायी संस्था का विधिक सत्यापन कराने के बाद भुगतान की कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें