फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भू-स्वामियों को मुआवजा और मकान खाली करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघुली से महराजगंज तक 24.8 किमी रेल लाइन के निर्माण के लिए काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत रेल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के भू-स्वामियों और मकान मालिकों के लिए सूचना जारी की है। रेलवे ने सभी संबंधित किसानों और मकान स्वामियों से अपील की है कि वे अपने मकान, पेड़, हैंडपंप जैसे व्यवधानों को जल्द से जल्द हटा लें, ताकि परियोजना का कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि घुघुली से महराजगंज के बीच प्रभावित रिहायशी मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इनमें मकान मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने मकान का मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी के कार्यालय में जमा करें और जल्द से जल्द मकान खाली कर दें। यह कदम इसलिए जरूरी है, ताकि निर्माण कार्यस्थल को बाधा रहित बनाया जा सके। रेल प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर मकान खाली नहीं किए गए या दस्तावेज जमा करने में देरी हुई, तो कार्रवाई की जा सकती है। संवादउप भूमि अध्याप्ति अधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने स्पष्ट किया कि प्रभावित मकान मालिकों को अपने दस्तावेज स्वयं कार्यालय में जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें