फरेंदा। सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय के कर्नल डीएन राय शुक्रवार को सैनिक गांव उदितपुर भैया फरेंदा पहुंचे। जहां पर पूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आश्वासन दिया।
कर्नल डीएन राय ने कहा कि पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की समस्याएं हो तो उसके निवारण के लिए कार्यालय से संपर्क करें। पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी समस्या व उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाएं दी जाती हैं। उसमें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो नौतनवां कार्यालय से भी समाधान हो सकता है। कई लोगों के आधार कार्ड, पेन कार्ड में नाम व अक्षर संबंधी दिक्क्त होने के कारण उनको सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाधान के लिए सैनिक बाेर्ड के कार्यालय पर पहुंचे। दूर-दराज के पूर्व सैनिकाें को मेडिकल सुविधा सहित अन्य समस्या के बारे में नौतनवा अध्यक्ष गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति नर बहादुर राना से भी संपर्क में रहकर समाधान हो सकता है। गांव की मुखिया एसबी गुरुंग ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं से अवगत कराया। कर्नल डीएन राय ने गांव की विधवा महिलाओं में कंबल वितरण किया। इस दौरान पूर्व कैप्टन मान सिंह, भीम बहादुर गुरंग, कृष्ण बहादुर, रामप्रसाद, अशोक थापा, अमर सिंह व विशन गुरुंग मौजूद रहे।