महराजगंज। जिले में शहर से लेकर सरहद तक पुलिस जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को अलर्ट रही। शहर में जहां पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाती रही। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ करती रही। मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। इतना ही नहीं भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सादे कपड़े में भी पुलिस देखे गए।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, ज्ञानवापी में पूजन आरती का शुभारंभ हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए के लिए धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया। सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमण किया गया।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के मस्जिदों के बाहर जहां पुलिस बल को तैनात है तो वहीं सरहदी इलाकों में फ्लैगमार्च कर रही है। शुक्रवार को सरहदी क्षेत्र के हरदीडाली, शेख फरेंदा, खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम यादव के नेतृत्व में हरदीडाली, खनुआ धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए धर्म गुरुओं से बातचीत कर उनकी कुशलता ली। इसी क्रम में खनुआ चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मिश्रित व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त की। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद रही।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि जिले में सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सतर्क रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त जारी रहा।