महराजगंज। बढ़ती ठंड ने दर्द बढ़ा दिया है। केएमसी मेडिकल कॉलेज में रोजाना घुटने में दर्द के 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 40 से 60 वर्ष के बीच के मरीज अधिक हैं। इनमें जोड़-मांसपेशियों में सूजन, पुरानी चोटों में दर्द उभरने की परेशानी के मरीज हैं।
हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि बुधवार को 155 मरीज ओपीडी में आए। इनमें 50 मरीज घुटनों में दर्द, सूजन से चलने-फिरने में दिक्कत के शामिल रहे। अंगुलियों के जोड़ों में सूजन से कामकाज करने में परेशानी आ रही है। मांसपेशियों में दर्द, जकड़न के साथ युवाओं में पुरानी चोट के दर्द उभर आए हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि सर्दी में घुटनों की नसें सिकुड़ जाती हैं, इससे सूजन होने लगती है। हवा चलने से गठिया मरीजों की मुसीबत बढ़ जाती है। ओपीडी में 40 फीसदी ऐसे मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। गठिया के मरीजों को दवा देने के साथ सर्दी से बचाव और पैरों का व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है।
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद