फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Thu, 26 Dec 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा में बुधवार को नवविवाहिता का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर देर शाम मायके के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के लक्ष्मीगंज निवासी नंदनी की शादी 11 जुलाई को लक्ष्मीपुर देउरवा में राजू चौहान के बेटे अखिलेश चौहान के साथ हुई थी। बुधवार की दोपहर में खाना खाने के बाद लक्ष्मी अपने कमरे में चली गई। ससुरालियों ने बताया कि लक्ष्मी के ससुर राजू चौहान फरेंदा कहीं रिश्तेदारी में गए थे। सास मालती देवी दोपहर में खाना खाने के बाद गांव के सिवान में बकरी चराने गई थीं।
मृतका की ननद छत पर कोई काम कर रही थी। देवर गांव में ही कहीं घूमने निकला था। इसी बीच लगभग दो बजे मृतका के ससुर राजू चौहान घर पर आए तो उन्होंने अपने छोटे बेटे से बहू को जगाने के लिए बोले, जब वह जगाने पहुंचा तो अंदर से जब दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर खिड़की के रास्ते झांक कर देखा तो बहु साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। राजू चौहान ने भिटौली थाने पर सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति अखिलेश चौहान पुणे में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के अनुसार, मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें