फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ी ठंड, मॉर्निंग वॉक करने वालों की घटी संख्या

Mon, 01 Jan 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में ठंड का असर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को छह से सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। हल्की धूप में गर्म कपड़े भी ठंड से बचाने में बेअसर साबित हो रहे थे। शाम को पांच बजते ही सड़कों और चौराहों पर चहल पहल कम हो गई। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड के चलते सुबह टहलने वाले लोगों की संख्या में कमी हो गई है।
विज्ञापन

शहर के रहने संतोष, अनिल, सत्यम आदि ने कहा कि पिछले दो दिनों से ठंडी बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर का प्रकोप है। शरीर पर ठंडी हवाएं पड़ने की वजह से हड्डी तक चुभ रहीं हैं। अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हैं। लोग जरूरत पड़ने पर ही पैर से लेकर सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। ठंड से बाजारों की दुकानों पर भी असर दिखने लगा है। निचलौल कस्बे के किसान डिग्री काॅलेज के खेल मैदान सहित सिंदुरिया, झुलनीपुर नहर, सिसवा मार्ग, चिऊटहा मार्ग पर सुबह टहलने के लिए आने वालों की भीड़ काफी कम हो गई है। पहले जो भीड़ सुबह उमड़ती थी। वह अब दिखाई नहीं दे रही है।

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, पछुआ हवाओं के चलने की वजह से तापमान गिरने के आसार हैं। एक से दो दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। रविवार को रात का तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को दिन में 14 से 15 के बीच रहा। जबकि हवाओं का रफ्तार छह से सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन में आर्द्रता जहां 70 से 75 फीसदी रही। वहीं रात में यह बढ़कर 95 से 100 फीसदी के पास पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोगों के लिए अलाव बना सहारा
शहर से लेकर गांव तक कंपकंपाती ठंड से राहत पाने के लिए लोगों के लिए अलाव सहारा बनी हुई है। शहर के विभिन्न चौराहे, रोडवेज बस स्टेशन, थाना परिसर, अस्पताल परिसर सहित अन्य कार्यालय के बाहर लोग अलाव के सहारे ठंड काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें