फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक को पीटने वाले पुलिसकर्मी की सीओ ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। शिकायत से खफा होकर युवक की पिटाई करके उसे धमकी देने के आरोपों पर पीआरवी (डायल 112) पर तैनात एक पुलिसकर्मी की जांच सीओ अंकुर गौतम ने शुरू कर दी। पीड़ित सूरज पासवान के फीडबैक के मुताबिक 23 जुलाई को क्षेत्र के चकदह में एक विवाद होने की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

आरोपी सिपाही के खिलाफ मुख्यालय लखनऊ स्तर से जांच विचाराधीन है। इससे पुलिसकर्मी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जांच में उलझे पुलिसकर्मी ने सोमवार की सुबह क्षेत्र की ग्राम सभा चकदह टोला मगरभौली में पीड़ित सूरज पासवान के घर पहुंचकर फीडबैक देने पर उसे जमकर मारा पीटा था।
युवक ने सीओ को पत्र देकर डायल 112 पर तैनात कुलदीप यादव नामक पुलिसकर्मी पर गालियां देते हुए लात-घूंसे व थप्पड़ से पिटाई करने व शिकायत या गवाही देने पर पीड़ित एवं गांव वालों को भी गंभीर केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने इस मामले में सीएम को भी पत्र भेजा है। पीआरवी प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि पीड़ित की ओर से जो फीडबैक दिया गया है, उस आधार लखनऊ मुख्यालय से ही जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें