फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूरी रात जमे रहे बादल सुबह खिल गई चटख धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार देर शाम से खराब हुए मौसम में शनिवार को बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को दिन में जहां हवा के साथ हल्की बारिश का क्रम लगभग पूरे दिन बना रहा वहीं रात में भी बादलों ने डेरा डालकर बारिश की उम्मीद जगाई रखी। लेकिन शनिवार की सुबह निकली चटख धूप ने उम्मीदों उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के आसपास मौसम बिल्कुल साफ होकर धूप की तपिश बांटने लगा। इस परिवर्तन के कारण अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 30 डिग्री रिकार्ड हुआ वह तीन डिग्री के इजाफे के साथ 33 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम का बदलाव अब कुछ ऐसा हो रहा कि मौसम विभाग के आकलन की सटीकता भी प्रभावित हो रही। शनिवार से जिले में भारी बारिश का दौर शुरू होने की चेतावनी थी लेकिन सुबह खिली धूप ने इसे पूरी तरह गलत साबित कर दिया। दो दिन से छाए बादलों से किसानों में उत्साह था कि एक अंतराल के बाद ही सही, लेकिन दो से तीन दिन भी बारिश का क्रम बना रह गया तो धान की रोपाई को सींचने से लगभग पखवाड़े भर तक नहीं पड़ेगी, लेकिन धूप ने खेत की रही-सही नर्मी भी सोखने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें