खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ और हरदीडाली के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522 और 524/08 के पास से कपड़े के साथ दो आरोपियों का पकड़ लिया। आरोपियों को सामान के साथ कस्टम को सौंप दिया।
डिप्टी कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि हरदीडाली बीओपी के जवान मंगलवार की सुबह 9.30 बजे गश्त पर निकले थे। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 524/08 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक युवक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में था। बोरा से 12 पीस लेडिज सूट, 16 थान कपड़ा, एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राजकुमार चाई निवासी गोनहा वार्ड नं 4 थाना मझगांवा जिला रुपनदेही नेपाल बताया।
9.45 बजे खनुआ बीओपी के जवान गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/03 के पास कुछ लोग बाइक और साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर भागने लगे जवानों ने दौड़ाया तो एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम जय बहादुर अय्यर निवासी सिसवनिया वार्ड नंबर 5 कंचनपुर जिला रुपनदेही नेपाल बताया। 18 बोरी चीनी, एक बाइक और एक साइकिल बरामद हुई। हरदीडाली और खनुआ बीओपी से 18 बोरी चीनी, लेडिज शूट 12 पीस, कपड़ा 16 थान, दो नेपाली नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई।