फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्लॉक टावर किसी शहर की पहचान होती है

Tue, 13 Feb 2024 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में सक्सेना चौक पर नवनिर्मित क्लॉक टावर का उद्घाटन मंगलवार को देर शाम केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री कहा कि क्लॉक टावर किसी शहर की पहचान होती है। जिला प्रशासन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग से महराजगंज को क्लॉक टावर मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महराजगंज की विकास की श्रृंखला में क्लॉक टावर एक कड़ी है। आगे इसमें मॉडल वेंडिंग जोन, बहुद्देशीय पार्क, अत्याधुनिक माल्टीपर्पज ऑडिटोरियम जैसे अनेक कार्य जल्द पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महराजगंज एक पिछड़े जिले की छाया से बाहर निकलकर विकासशील जिले के रूप में पहचान बना रहा है। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, उप महाप्रबंधक एसबीआई गोरखपुर संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई गोरखपुर अभय श्रीवास्तव, एलडीएम अमरेश मौर्या सहित आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें