उप निरीक्षक एवं अधिवक्ता के बीच नोकझोंक
बरगदवा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बरगदवा कस्बे में शुक्रवार देर शाम मिट्टी ले जाने के विवाद में अधिवक्ता व उप निरीक्षक में नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुलिस अधिवक्ता को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई और लोगों के आक्रोशित होने पर कुछ देर बाद छोड़ा। अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बरगदवा कस्बे के नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर सड़क के दोनों किनारे नाले का निर्माण हो रहा है। खुदाई कर निकाली गई मिट्टी सड़क की दोनों पटरियों पर पड़ी है। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम बरगदवा थाने के उप निरीक्षक जयहिंद कुमार अधिवक्ता कमलेश कुमार गौंड के घर के सामने से मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाकर थाना परिसर ले जाने लगे। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। उप निरीक्षक जयहिंद कुमार ने आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। संवाद