फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिविल डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ ने दिया धरना

Tue, 18 Jun 2024 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को चौथे दिन भी अधिशासी अभियंता कार्यालय पर सिंचाई विभाग प्रथम के सहायक अभियंता तृतीय के मनमानी को लेकर सिविल डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ धरना पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जनपद अध्यक्ष ई.मुकेश कुमार ने बताया कि सहायक अभियंता तृतीय की ओर से प्राची वैश्य जूनियर इंजीनियर चिकित्सा अवकाश प्रकरण को बिना संस्तुति किए ही अधिशासी अभियंता एवं खंडीय कार्यालय को प्रेषित किया गया। जिस पर अधिशासी अभियंता की ओर से उक्त प्रकरण को वापस करते हुए संस्तुति सहित भेजने के लिए सहायक अभियंता तृतीय को निर्देशित किया गया, लेकिन सहायक अभियंता तृतीय ने उनके आदेशों की अवहेलना करते हुए प्रकरण को दबाने की कोशिश की और विलंब किया गया।
आरोप है कि सहायक अभियंता की ओर से वाट्सएप पर 15 जून को 11 बजे वार्ता करने के लिए निवेदन किया गया। सहायक अभियंता तृतीय से प्राची वैश्य के चिकित्सा अवकाश प्रकरण पर वार्ता के दौरान एसडीओ तृतीय द्वारा संघ के पदाधिकारियों/ सदस्यों से अभद्र व्यवहार किया गया। बल्कि पदाधिकारियों/ सदस्यों को कार्यालय से बाहर कर दिया गया। सचिव ई विनोद कुमार ने बताया कि धरना अनवरत जारी है। अभी तक किसी उच्चाधिकारी ने सुध नहीं ली। धरना स्थल पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के मंडल अध्यक्ष भनुप्रताप सिंह, मंडल उपमहासचिव रंजीत कुमार, अरूण कुमार जनपद अध्यक्ष गोरखपुर एवं सिंचाई खंड प्रथम/द्वितीय के जूनियर इंजीनियर जगवीर प्रजापति, सतेन्द्र कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, विक्रम कुमार, अखिलेश्वर पटेल, अरूण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें