अवनीश नारायण अध्यक्ष, संजीव महामंत्री निर्वाचित
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। अध्यक्ष पर अवनीश नारायण त्रिपाठी एवं महामंत्री पद पर संजीव कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों ने मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी शंभूशरण पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अवनीश नारायण त्रिपाठी को 235 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी हमीदुल्लाह खां को 181 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उत्केत प्रसाद चौधरी 196 मत विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी ध्रुवनारायण पांडेय को 185 मत मिला। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वशिष्ठ कुमार मिश्र 324 मत विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार जायसवाल को 216 मत मिला।
महामंत्री पद संजीव कुमार श्रीवास्तव 192 मत पाकर विजयी हुए। वहीं, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामराज चौधरी को 81 मत मिला। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर डॉ. सचिन कुमार 291 मत पाकर जीत हासिल किए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरिजेश कुमार को 253 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार द्विवेदी 222 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामरक्षा भारती को 181 मत मिला। नव निर्वाचित अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं के हित के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने का भरोसा दिया।