फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम बदलने से बच्चे बीमार, संक्रामक रोग वार्ड में 24 बेड पर 32 मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में भर्ती बच्चे। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में डायरिया के 11 और हाई फीवर के नौ मरीज भर्ती
विज्ञापन

बदलते मौसम में चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की दी सलाह
महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में बुधवार को 24 बेड पर 32 मरीज भर्ती मिले। इनमें सबसे अधिक मरीज डायरिया और तेज बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल में भर्ती बच्चों में डायरिया के 11, हाई फीवर के नौ और खून की कमी से पीड़ित चार मरीज शामिल हैं।
वार्ड में भर्ती सात वर्षीय कृति यादव निवासी कोटवा डायरिया से पीड़ित हैं। इसी तरह सात माह के आयुष निवासी सिसवनिया और आठ माह के आफान निवासी लखिमा थारूवा का भी डायरिया का उपचार चल रहा है। वहीं तेज बुखार से पीड़ित चार वर्षीय आयुष निवासी गोपी कांध, सात वर्षीय सरफराज निवासी पिपरपाती तिवारी भारती समेत अन्य बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजन मिश्रा ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बारिश के बाद अचानक तेज धूप और तापमान में उतार-चढ़ाव से बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान डायरिया, बुखार, सर्दी-खांसी समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मामले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को साफ पानी पिलाने, बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से बचाने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनाने की सलाह दी। साथ ही बुखार, उल्टी-दस्त या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें