फंदे से लटकर छात्र ने जान दी
कोल्हुई (महराजगंज)। क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के बाहर बगीचे में रविवार दोपहर 12:00 बजे एक छात्र ने पेड़ की डाल में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
गोलू (12) की पेड़ से लटकती लाश देख लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोलू कक्षा छह का छात्र था। वह गांव के बगल में स्थिति प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। इस संबंध में एसओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि परिवार के लोग उसकी दीमागी हालत ठीक न होना बता रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।