पीड़ित को राहत दिलाने में लापरवाही पर मिठौरा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
महराजगंज। पीड़ित को न्याय दिलाने में लापरवाही बरतना मिठौरा चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्हें चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पहले ही सभी को कड़ा संदेश दिया गया था कि पीड़ितों की समस्या का त्वरित समाधान करें। मिठौरा चौकी इंचार्ज इसे गंभीरता से नहीं लिया। चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की गई।
एसपी ने कहा कि सभी थानेदार फरियादियों की समस्या अपने स्तर से निस्तारित करें, जिससे किसी को भटकना न पडे़।