फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन को क्षति पहुंचाने वालों पर करें प्रभावी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वन को क्षति पहुंचाने वालों पर करें प्रभावी कार्रवाई
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के वनकर्मियों के साथ बैठक में डीएफओ ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग बेहतर गंभीर है। वन एवं वन्यजीवों को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित और पकड़ते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय कक्ष में वन क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो बदमाश कई बार घटनाओं में शामिल रहे हैं, उनकी सूचना अलग से उपलब्ध कराई जाए। जंगलों में नियमित गश्त की जाए, छोटी सी छोटी सूचनाओं पर सक्रियता बरतते हुए कार्य किया जाए। वन क्षेत्राधिकारी भी गश्त के दौरान वनकर्मियों की लोकेशन लेते रहे। उप प्रभागीय वनाधिकारी भी संबंधित उप प्रभाग में वन क्षेत्राधिकारियों के कार्यों पर नजर बनाए रखें। कहीं से भी किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। वन क्षेत्रों के विकास एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रेश्वर सिंह, घनश्याम राय, संजय मल्ल, रेंजर डीएस तिवारी, प्रभारी रेंजर मोहन सिंह समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें