फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोल्हुई पीएचसी में आग लगने से अफरा-तफरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह, कैमरे के उपकरण जले
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय उपनगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्रग स्टोर रूम में शनिवार की सुबह करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। समूचा पीएचसी परिसर धुआं-धुआं हो गया। आग से कमरे में रखा सीटीटीवी कैमरे का मॉनिटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
आग लगने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सभी कर्मचारियों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से अन्य सामान को नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी कोल्हुई में तैनात फार्मासिस्ट अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि ड्रग स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जल्दी ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कैमरे से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें