फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैकुंठपुर में दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, सभी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाइक पर एक और दूसरे पर दो लोग थे सवार, एक पैदल यात्री भी हुआ घायल
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर में शनिवार को गोरखपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने चारों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सवना निवासी संतोष (40) बाइक से गोरखपुर रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान महराजगंज की ओर से शिकारपुर निवासी हिमांशु (17) अपने दोस्त अभिजीत (16) के साथ बाइक से आ रहे थे। बैकुंठपुर में दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे पैदल जा रहे चौमुखा, घुघली निवासी चंदन (28) भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर चौकी प्रभारी विजय कुमार गोंड पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतोष, हिमांशु, चंदन और अभिजीत की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चारों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें