फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेल की उत्कृष्टता के लिए होते हैं बदलाव

Sun, 06 Jul 2025 09:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार सुबह आठ बजे मुख्यालय स्थित राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क में ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों को नये बदलाव के साथ तय नियमों की जानकारी दी गई। सचिव की तरफ से पुसिंग, काउंटर अटैक, डिफेंसिव अटैक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोच अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी खेल में बदलाव खेल को उत्कृष्ट बनाने के लिए किए जाते है। बदलाव के बाद खेल का महत्व व रोचकता दोनों बढ़ती है। खिलाड़ी को चाहिए कि जो बदलाव हो रहे हैं उन्हें जाने और अपने खेल में समाहित करें।
अच्छा खिलाड़ी वही है जो पारंपरिक के साथ आधुनिक प्रणाली का समावेश अपने खेल में करे। उन्होंने फाइट तकनीक, पेनल्टी प्वाइंट, इन्वैलिड किक, काउंटर अटैक, स्पेशल किक सहित अन्य बदलाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

सहायक प्रशिक्षक स्नेह प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों को बदला प्रदर्शन कैसे अपने खेल का हिस्सा बनायें इसका प्रदर्शन कर खिलाड़ियों को ट्रेंड किया। राहुल साहनी, प्रजन्य प्रताप, रुद्रांश, अन्मेष, अनुज, आयुष, अंशिका, रशिका, रेहान अख्तर, जान्हवी पटेल सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें