फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बदला मौसम...खांसी और बुखार के साथ फूल रही सांस

Mon, 03 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में मौसम में बदलाव के कारण ज्यादातर खांसी, बुखार, खुजली और सांस फूलने के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

डाॅक्टरों ने मरीजों को दवा दी, लेकिन कई मरीज खुजली का क्रीम न मिलने के कारण परेशान दिखे। 10:55 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में डॉ. रेशमा खातून मरीज का इलाज करते मिलीं। अखिलेश ने बताया कि शरीर में खुजली हुई है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आया हूं। चिकित्सकों ने कुछ जरूरी दवाएं दी, लेकिन शरीर में लगाने के लिए क्रीम नहीं दी। बलविंदर ने बताया कि तेज खांसी आ रही है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आया हूं। डाॅक्टर ने कुछ दवाएं दी हैं।
11:45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई में डॉ. इशरार अहमद मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज विद्यावती देवी ने बताया कि पोते को करीब एक सप्ताह से खांसी और हल्का बुखार है।
विज्ञापन

उसके इलाज के लिए कोल्हुई कस्बे में एक क्लिनिक सेंटर पर इलाज कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोग्य मेले में पोते के लिए इलाज के लिए लेकर पहुंची हूं। कुछ जरुरी दवाएं मिली हैं, लेकिन सिरप नहीं मिली।
12:40 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरी बाजार में डॉ. गिरजेश चंद मरीजों का इलाज करते मिले। शीतला देवी ने बताया कि नातिन आकांक्षा को सर्दी-जुकाम-खांसी और सांस फूल रही है। आरोग्य मेले में उसे इलाज के लिए लेकर आई हूं, लेकिन नेबुलाइजर की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
सिर्फ एंटीबायोटिक दवाएं दी गई। सिरप नहीं मिली। श्रेया ने बताया कि दाहिने हाथ में दाद है। आरोग्य मेले में पहुंची हूं। जहां पर डाॅक्टर ने सिर्फ कुछ दवाएं खाने के लिए दी। लगाने के लिए कोई क्रीम नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें