फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटा चयन के विवाद में सोनवल के 34 लोगों का चालान

Tue, 20 Aug 2024 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल में कोटा चुनाव में गुटबाजी को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो बार बैठक टलने के बाद पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए 34 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की। इसके बाद भी आगामी बैठक में विवाद उत्पन्न करने पर दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शांति भंग की कार्रवाई की जद में आने वालों में सोनवल गांव निवासी राम केवल चौधरी, बृजेश गुप्ता, संजय चौधरी, रामसेवक चौधरी, सुरेंद्र , श्रीराम भारती, अनिलगुप्ता, दीपक यादव, उदयराज पटेल, दीप नारायण भारती, बृजेश यादव, गुड्डू यादव, रामबहाल पटेल, गौरव पटेल, घनश्याम, भगवंत यादव, तिलकधारी, दुष्यंत, रघुराई, कपिल, रामकोमल के अलावा प्रतिमा मिश्रा, दीपक, मधु, रामवती देवी, अमरावतीदेवी, प्रतिमा, शांति, मायावती, ममता, रंभा, सोना, आशा और संजय के अलावा मधुबनी गांव की रहने वाली मंजू के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई है।
सिंदुरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कोटा के चयन में विवाद को लेकर कुल 34 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है। इन लोगों के द्वारा अगर चुनाव के दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद किया जाता है तो इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें