फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियमित दिनचर्या से बढ़ रहे सर्वाइकल के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम पड़ रहा भारी, 24 में मिला सर्वाइकल का लक्षण
विज्ञापन

547 रोगियों का जिला अस्पताल में हुआ उपचार
महराजगंज। अनियमित दिनचर्या और ठंड सर्वाइकल का दर्द दे रहा है। अस्पताल में ऐसे मामले बढ़ने लगे हैं। 24 रोगियों में सर्वाइकल की समस्या पाई गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सकों ने दवा व हिदायत के बारे में परामर्श दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में 547 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी सर्दी, जुकाम व बुखार के रहे। नए रोगियों में सर्वाइकल के मरीज अधिक दिखे। यह मरीज सर्द हो रहे मौसम में मांसपेशियों का दर्द झेल रहे हैं। डाॅ. विकास कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या की वजह से सर्वाइकल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कंधे और गर्दन के पास दर्द से परेशान होकर प्रतिदिन एक दो मरीज आते थे। दिसंबर से संख्या बढ़ रही है। ठंड के समय सर्वाइकल की समस्या हर बार बढ़ जाती है। इसमें दवा से अधिक फिजियोथेरेपी व व्यायाम की सलाह फायदेमंद होती है। दवा खाने से बेहतर फिजियोथेरेपी हो सकती है। लेकिन नियमित फिजियोथेरेपी की जगह नियमित व्यायाम अधिक कारगर होगा इसलिए डाइट में पोषण युक्त खाद्य व डेयरी उत्पाद शामिल करें।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- सर्वाइकल की समस्या न हो इसके लिए सही मुद्रा में बैठना, उठना, चलना व सोना जरूरी है।
- नियमित व्यायाम की आदत डालें।
- सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़ों को पहनें और गले के साथ कंधे को ठंड से बचाएं।
- बुजुर्ग व बच्चों को सर्दी के मौसम में धूप सेंकते हुए तेल मालिश से लाभ दिया जा सकता है।
- पोषण युक्त खाद्य डाइट में शामिल करें। असुविधा महसूस होने पर चिकित्सक परामर्श के बाद उपचार शुरू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें