फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : मतदाताओं का गणना प्रपत्र किया गया डिजिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर सोमवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि फरेंदा विधानसभा में 3,08,071 मतदाताओं का गणना प्रपत्र डिजिटाइज किया जा चुका है जबकि 51,741 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं आए हैं। इनकी एएसडी सूची तैयार कर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि एएसडी लिस्ट का अवलोकन कर सत्यापन करके जानकारी दें। ताकि कोई वैध मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। प्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया गया कि फरेंदा विधानसभा के सभी 370 बूथों पर बीएलए के साथ बीएलओ ने मीटिंग करके एएसडी सूची को साझा कर सार्वजनिक रूप से पढ़ी है। कहीं से भी कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें