फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, पिकेट बनाकर सख्ती

Wed, 17 Jan 2024 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र में कुल आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर संदिग्धों पर निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं छह पुलिस पिकेट भी बनाकर संदिग्धों की जांच-पड़ताल की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की भी नसीहत दी गई।
विज्ञापन

ये बातें एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर वहां काफी भीड़ रहेगी। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समापन के बाद वहां जाए। लोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने कहा कि संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में कुल आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा छह जगहों पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट की व्यवस्था कर संदिग्धों की जांच की जा रही है। इस दौरान सभी किराएदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें