फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नैतनवा रेलवे स्टेशन से शुरू हुई मालगाड़ी से ढुलाई

Wed, 17 Jan 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के नौतनवा रेलवे स्टेशन से पहली बार मालगाड़ी से ढुलाई कार्य शुरू हुआ। बुधवार को मालगाड़ी से सामान केरल भेजा गया। अब तक यहां हमेशा बाहर से वस्तुओं की आवक नौतनवा स्टेशन होती रही है, लेकिन इस बार यहां से माल लोडिंग हुआ, इससे यहां के व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवा रेलवे स्टेशन से डीआयल्ड राइस ब्रान लोड होकर केरल के चाला कुड़ी रेलवे स्टेशन पर जाएगा। पहली बार यहां से वस्तुओं की लोडिंग की जा रही है। पहली खेप में 42 बैगन में कुल 2500 टन राइस ब्रान भेजा गया। 100 मजदूरों से लोडिंग का कार्य कराया जा रहा है। पहली खेप में रेलवे को 90 लाख रुपये से अधिक की आय होगी।
इसी तरह से यदि नौतनवां से माल ढुलाई होती रही तो स्थानीय मजदूरों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। पहली बार नौतनवा से मालगाड़ी से माल ढुलाई होने में वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम व मालबाबू जितेंद्र कुमार यादव का विशेष योगदान है। जिन्होंने व्यापारियों को जागरूक कर रेल परिवहन के माध्यम से सामान आपूर्ति करने के लिए प्रेरित किया। वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम ने बताया कि पहली बार में 2500 टन राइस ब्रान लोड होकर जा रहा है, जिससे 90 लाख रुपये से अधिक की आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें