फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीबीएसई में कौशल विकास नवाचार, एआई सहित चार कोर्स निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को इसी शिक्षा सत्र से नियमित पढ़ाई के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक विषयों की जानकारी निशुल्क मिलेगी। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में जवाहर नवोदय सहित कुल 20 स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संचालित हैं। इन स्कूलों में नामांकित लगभग 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा के इस नवाचार का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों को डिजिटल और रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से नई पहल शुरू की है। इसके तहत एनआईईएलआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) डिजिटल यूनिवर्सिटी के 19 ऑनलाइन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। आदेश के बाद संबद्ध विद्यालय अपने बच्चों को इन पाठ्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी प्रभावी कर चुके हैं। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में उपयोगी तकनीकी कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।

यह कोर्स शामिल
सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर महराजगंज डा. डीपी सिंह ने बताया कि निशुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जनरेटिव एआई, पाइथन प्रोग्रामिंग, साइबर सुरक्षा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, एंबेडेड सी, लिनक्स, विंडोज सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन, एडब्ल्यूएस, वर्चुअलाइजेशन, वीएलएसआई डिजाइन और रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (आरपीए) जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की अवधि डेढ़ घंटे से लेकर 20 घंटे तक निर्धारित की गई है। विद्यार्थी अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रमों का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन



केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय व नवोदय नेतृत्व संस्थान की तरफ से प्राप्त पत्र में इस सत्र से कौशल विकास के आधुनिक विषयों की शिक्षा दी जानी है। पाठ्यक्रम का लाभ कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

धीरज कुमार, प्राचार्य, जवाहर नवोदय महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें