फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर की पगडंडियों पर सोनौली पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान भारत से नेपाल जाने के दौरान एक नेपाली नागरिक के पास मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 9 बजे सोनौली पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवान भारत नेपाल सीमा के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के पगडंडी मार्ग तिलहवा फरेनिया गांव के रास्ते अंधेरे का लाभ लेकर एक युवक नेपाल की तरफ जाते दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रुकने को कहा लेकिन वह भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 40 ग्राम पाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रणविजय निवासी भैरहवा नेपाल बताया। प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि 40 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक रणविजय को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें