1836 ने दी सात परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, केंद्र आब्जर्वरों ने दी शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट
महराजगंज। सीबीएसई 12वीं के परीक्षार्थियों ने मंगलवार को एकाउंटेंसी की परीक्षा दी। जवाहर नवोदय सहित सात केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि उनके यहां कुल 213 ने परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा सेंट जोसेफ में 384, विशप एकेडमी में 293, नवजीवन फरेंदा में 374 व स्कालर्स में 164 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
जबकि नौतनवां के मॉर्डन स्कूल में 85 और सेक्रेट हार्ट निचलौल में 323 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। इस तरह 1836 के सापेक्ष एक भी विद्यार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। सभी केंद्र आब्जर्वर ने शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी है।
साझेदारी व कंपनी खाता के प्रश्नों ने किया परेशान
जवाहर नवोदय के राजेश मोहन, अजीत पटेल, मोनी राय व गुनगुन पांडेय ने बताया कि एकाउंटेंसी पेपर दो खंड ए और बी में बंटा था। खंड ए में साझेदारी व कंपनी खाता से रिलेटेड प्रश्नों को समझने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस खंड में कुल 60 अंक के लिए उत्तर देने थे। खंड बी में वित्तीय विश्लेषण से जुड़े प्रश्न सरल थे। 20 नंबर के प्रश्न पूरा करने में महज आधा घंटा लगा।
वर्जन
एकाउंटेंसी इंटरमीडिएट परीक्षा में शतप्रतिशत उपस्थिति रही। सभी आब्जर्वर की तरफ से शतप्रतिशत उपस्थिति की रिपोर्ट मिली है।
-डीपी सिंह, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई महराजगंज