फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बृजमनगंज, परतावल व सिसवा के अधीक्षक को कारण नोटिस

Sat, 29 Mar 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के तहत नियमित जांच में अल्ट्रासाउंड, एचआईवी हिमोग्लोबिन सहित अन्य जांच व मातृ–शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, वीएचएनडी, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड शहरी व ग्रामीण सहित आदि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित जांच में अपेक्षित प्रगति न होने और इस संदर्भ में शिथिलता को लेकर बृजमनगंज, परतावल व सिसवा के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक एमओआईसी को न्यूनतम 15 टेलीकंस्लटेशन प्रतिदिन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही एनसीडी रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी बीपीएम को निर्देश दिए कि सीएचओ की ओर से किए जा रहे ओपीडी की जांच कर सही रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक महिला का न्यूनतम एक अल्ट्रासाउंड अनिवार्यतः ई–रूपी बाउचर के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक गर्भवती महिला का न्यूनतम एक पूर्ण एएनसी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संचारी रोग से बचाव व नियंत्रण अभियान एक अप्रैल व दस्तक अभियान के दौरान सभी आशाओं और आशा संगिनियों व संबंधित विभाग द्वारा व्यापक प्रचार–प्रसार पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024 में टीबी मुक्त हुए 96 ग्राम पंचायतों के ग्रामप्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डाॅ राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें