फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेजरी से एक दिन में निकला 19 करोड़ का बजट

Sat, 29 Mar 2025 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। अंतिम दिनों में न सिर्फ बड़ी मात्रा में बजट की निकासी हो रही है, बल्कि निकलने वाला बजट विभिन्न कार्यों में खपाया जा रहा है। शनिवार को कोषागार से 18,95,18,664 रुपये की निकासी हुई। कोषागार कार्य लगभग सात बजे रात तक प्रभावी रहा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले कोषागार से बजट निकासी का ग्राफ बढ़ गया है। वैसे तो मार्च के पूरे माह निकासी का क्रम जारी रहा, लेकिन आखिरी सप्ताह में बड़े पैमाने पर निकासी कराई जा रही है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति का शेष बचा समय और निकासी ग्राफ को देखते हुए उम्मीद है कि अंतिम समय तक बजट निकासी तीन अरब रुपये तक पहुंच सकती है।
कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जिन विभागों का बजट कार्ययोजना निर्धारण न होने के कारण शेष था वह इन दिनों निकासी के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत कर बजट रिलीज करा रहे हैं। कोषागार की जिम्मेदारी को देखते हुए रविवार व ईद का अवकाश निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें