फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केएमसी में मिलेगी कैथ लैब की सुविधा

Sat, 29 Mar 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अब कैथ लैब की सुविधा जल्द मिलेगी। इससे हृदय रोगियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें दूर-दराज के शहरों में उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी अत्याधुनिक संसाधनों की व्यवस्था हो रही है। हृदय रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
ऐसे में मेडिकल काॅलेज में कैथ लैब की सुविधा होने से मरीजों की जांच और इलाज में आसान होगी। सामान्य तौर पर हृदय रोगियों को इलाज के लिए गोरखपुर, लखनऊ और बड़े सेंटर पर जाना पड़ता है जो काफी खर्चीला है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. संकल्प द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ने लखनऊ के मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से करार किया है। अब जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीज इलाज करा सकेंगे। कैथ लैब, जिसे कैथेटराइजेशन प्रयोगशाला भी कहा जाता है। एक विशेष अस्पताल कक्ष है जहां हृदय रोग के निदान और उपचार के लिए न्यूनतम आक्रामक परीक्षण और प्रक्रियाएं की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें