फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरेंदा के लिए दो बसें, समय तय नहीं होने से परेशानी

Sat, 29 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय से फरेंदा तहसील के लिए सिर्फ दो रोडवेज बसें ही मौजूदा समय में चल रही हैं, लेकिन बस की टाइमिंग तय न होने के कारण लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। वहीं अगर तय समय पर ट्रेन पकड़नी है तो सिर्फ निजी वाहनों का सहारा है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो में रोडवेज बसों की संख्या बढ़ी है। बावजूद इसके महत्वपूर्ण रूट पर सीमित संख्या में ही बसें संचालित हो रही हैं। महराजगंज से फरेंदा के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन काफी पहले से है। एक बस सुबह के समय तो एक शाम को जाती है। पहले सुबह की बस 8 बजे जाती थी, लेकिन मौजूदा समय में कभी 7:30 तो कभी सात बजे ही निकल जाती है।
विज्ञापन

इसी तरह शाम को पांच बजे आखिरी बस जाती थी, लेकिन यह कभी शाम तीन बजे तो कभी रात आठ बजे तक नहीं जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें