फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान से चोरी के मामले में केस दर्ज

Fri, 13 Dec 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार कस्बे में बीते शनिवार की रात एक मोबाइल की दुकान का ताला काटकर नकदी एवं अन्य सामान की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला कोदईपुर निवासी जितेंद्र यादव की बागापार कस्बे के मोबाइल की दुकान है। उसी दुकान में सहज जनसेवा केंद्र भी चलाते हैं। जितेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह बीते शनिवार की शाम दुकान बंद करके घर चले थे। रविवार की सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का ताला कटा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना बागापार चौकी पर पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों के सामने दुकान का शटर खोला गया तो देखा कि दुकान में रखा 25 कीपैड मोबाइल, इयर फोन 40, लैपटाप व दुकान में रखे एक लाख 51 हजार पांच सौ रुपये नकद की चोरी हुई है। चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें