महराजगंज। संस्था एमएमआईटी में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं ओरियंटेशन के उद्देश्य से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यकम का आयोजन संस्था के मार्गदर्शन में द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरपी मौर्या ने किया। इस दौरान प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक, शायरी, भाषण, लोकगीत एवं रैप सांग सहित 22 तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिस्टर फ्रेशर कौशल प्रजापति इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम वर्ष और मिस फ्रेसर कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की सुहानी सिंह चुनी गईं। इन्हें पुरस्कृत किया गया। डॉ. राशिद अली, विनय कुमार, जय प्रकाश भारती व महिमा गुप्ता निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र सिंह, देश दीपक सिंह, संजीव कुमार कुशवाहा, मनीष कुमार वर्मा, सुशील कुमार, नीरज देवी व अन्य मौजूद रहे।