नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह टोला परसहवा निवासी सुशीला ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर घर में घुसकर चोरी करने और विरोध करने पर उनपर हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में केस कर जांच शुरू कर दी है।
सुशीला ने तहरीर में लिखा है कि रविवार की रात वह बाहर गई थी। इतने में कुछ लोग घर में चोरी की नियत से घुस आए। महिला के मुताबिक उसने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया तभी उन्हीं में से किसी ने महिला के मुंह पर नुकीले हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद हाथ लगा सामान समेटा और फरार हो गए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तौफीक उर्फ रंगा एवं चार व्यक्ति निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद