फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज उत्पीडन में पति समेत ससुराल वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के नानक नगर वार्ड निवासी शशिकला वर्मा ने थाने में तहरीर देकर अपने पति एवं अन्य ससुराल वालों पर दहेज के प्रताड़ित कर मारने-पीटने व धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता शशिकला वर्मा ने बताया कि करीब सात साल पहले उसका शादी गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज, चिल्लूपार के गांव पंडितपुरा निवासी रोशन वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर एवं घर के अन्य सदस्य दहेज की मांग करके उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने गालियां देते हुए उसे मारा-पीटा और घर से निकाल दिया। साथ ही बगैर दहेज की रकम लिए वापस आने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति रोशन वर्मा, ससुर रामकेवल वर्मा, देवर कृष्णमुरारी, देवरानी श्वेता, ननद श्यामलता एवं ननदोई हृदय वर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें