फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित ई रिक्शा पुलिया में टकराई, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार के कोनघुसरी चौराहे पर सोमवार की दोपहर सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा के अगले पहिया का टायर फट गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा चौराहे से ई-रिक्शा चालक सवारी लेकर अड्डा बाजार जा रहा था। कोनघुसरी चौराहे पर ई-रिक्शा के अगले पहिया का टायर फट गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई। इसमें चालक लाले निवासी संपतिहा, मोहम्मद साहिल निवासी बैरवा जंगल, गोविंद राजभर निवासी पैसिया बाबू और मीना 45 निवासी बैरिहवा थाना नौतनवा घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक लाले और मोहम्मद साहिल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि गोविंद राजभर और मीना को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें