ठूठीबारी। होली के दिन जमुई कला गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के 11 व दूसरे पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुई कला निवासी अखिलेश भारती ने बताया की 14 मार्च की रात करीब नौ बजे गांव के ही योगेंद्र ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। पिता कुंजल भारती पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उमेश अखिलेश, शैलेंद्र, मुन्ना, बृजभान घायल हो गए।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, जमुई कला गांव में हुई दो पक्षों में मारपीट मामले में अखिलेश की तहरीर पर योगेन्द्र, ठाकुर, बृजमोहन, दलसिंगार, मधुसूदन, चंद्रसेन, चंदन, केश्वर, दीपक, संदीप, गणेश पर केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के योगेंद्र का आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर कुंजल भारती अपने परिजनों के साथ गोलबंद होकर लाठी-डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए मारने-पीटने जानमाल की धमकी देने लगे। योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना, उमेश, कुमेश, अखिलेश, कुंजल, शैलेंद्र, किशन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद