फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्लाॅक प्रमुख से मारपीट करने में दो नामजद समेत 20 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। ब्लाॅक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया व राणा सिंह के बीच किसी बात को लेकर रतनपुर स्थित नौतनवा ब्लाॅक कार्यालय में विवाद हुआ। मामले को लेकर दोनों पक्ष सीओ कार्यालय नौतनवा पहुंचे, जहां दोनों पक्ष में सीओ के सामने ही गाली-गलौज होने लगी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की तहरीर पर पुलिस दूसरे पक्ष के दो नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छपवा निवासी ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में विकास खंड नौतनवा के ब्लाॅक प्रमुख के पद पर कार्यरत है। सोमवार को लगभग 11 बजे दिन में ब्लाॅक के प्रशासनिक कार्य के लिए रतनपुर ब्लॉक पर अपने कार्यालय में कार्य कर रहा था कि गाली देते हुए राणा सिंह व पवन सिंह निवासीगण परसा सुमाली टोला लक्ष्मीनगर थाना कोतवाली सोनौली अपने साथ 18-20 की संख्या में लोगों को लेकर कार्यालय में घुस गए।
आरोप है कि कट्टा लहराते हुए उनके साथी आनंद मिश्रा निवासी छपवा थाना नौतनवा के सिर पर प्रहार करने लगे। उन्होंने कट्टा सिर पर सटा दिया। इस बीच वह भागकर खोरिया की तरफ अपनी गाड़ी से जा रहा था। पीछा करते हुए खोरिया के पास आगे से घेरकर शीशा फोड़ दिया तथा मारने के लिए खींचने लगे तथा मारने के लिए कट्टा निकालकर लहराने लगे तथा किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें