फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी के सामान समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे बभनौली जंगल से नटवा जाने वाले मार्ग पर बभनौली बुजुर्ग के पास चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 20 बोरा गेहूं, 12 डिब्बा सोयाबीन तेल पांच लीटर, सरसों तेल दो लीटर की 18 बोतल व 15 किलो का एक टीन, 15 लीटर एक प्लास्टिक का एक डब्बा, दो एमएल 210 शीशी, नौ बोरा नमक के साथ एक कार, एक तमंचा व दो चाकू बरामद कर जेल रवाना किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार युवकों में बृजेश साहनी निवासी जिंदापुर टोला केवटनवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर, विष्णु निषाद निवासी तेनुहारी थाना गीडा गोरखपुर, कमलेश उर्फ कल्ले व अजय उर्फ खदेरू साहनी रामदयाल निवासी बोकटा टोला डिहवा थाना गीडा गोरखपुर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों पर विभिन्न थानों में बृजेश के ऊपर चार, कमलेश के ऊपर 33, विष्णु के ऊपर 18, अजय पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उनके साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव, उप निरीक्षक ओमजीत पटेल, पवन कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, पंकज सिंह, रणजीत सिंह व राजेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें