पुरैना/घुघली। घुघली कप्तानगंज मार्ग के चैनपुर गांव में अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे पास में खड़ीं दो बच्चियां घायल हो गईं। लोगों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे कार से एक परिवार सिसवा बाजार से कप्तानगंज की तरफ जा रहा था। मार्ग के चैनपुर गांव में सड़क के किनारे वशिष्ट शर्मा के घर के सामने स्थित बिजली के पोल में अनियंत्रित होकर टकरा गया। तेज टक्कर के कारण पोल टूटकर कार पर ही गिर गया। घर के सामने खड़ी 11 वर्षीय आंचल व पांच वर्षीय परी पोल के तार के झटके से चोटिल हो गईं। जबकि कार सवारों को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर चले गए। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह के अनुसार, दोनों बालिकाओं को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। संवाद